उजाला योजना

तिथि : 05/01/2015 - | सेक्टर: विद्युत

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था को बढ़ावा देना, ऊर्जा-कुशल उपकरणों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बिजली के बिलों को कम करना तथा पर्यावरण का संरक्षण करना है। यह LED आधारित घरेलू ऊर्जा-कुशल प्रकाश कार्यक्रम (DELP) है। इस योजना के अंतर्गत LED बल्ब वितरित किए जाते हैं।

इस योजना का उद्देश्य केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को कम करने में सहायता करना ही नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देना भी है। इस योजना का कार्यान्वयन EESL (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) द्वारा किया जा रहा है, जो केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) का एक संयुक्त उद्यम है।

LED बल्बों का जीवनकाल बहुत लंबा होता है। इनका जीवनकाल सामान्य बल्बों की तुलना में लगभग 50 गुना तथा CFL बल्बों की तुलना में 8 से 10 गुना अधिक होता है। इसलिए ये ऊर्जा की बचत करने के साथ-साथ लागत में भी कमी लाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ:

http://www.ujala.gov.in/

लाभार्थी:

नागरिक

फायदे:

ऊर्जा एवं लागत की बचत

कैसे करें आवेदन

http://www.ujala.gov.in